अयोध्या:- पिता ने शराब पीने पर डांटा तो फंदे से झूल गया बेटा,पेड़ की डाल से लटकती मिली लाश

 

 

योध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला। लोगों ने देखा तो घरवालों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। पिता ने बताया कि शराब पीने पर उसे डांटा था। इसके बाद वह घर से चला गया था।

घटना तारुन क्षेत्र के दांदूपुर गांव में खेमीपुर निधियावा मजरे डढ़वा के पास की है। यहां पानी की टंकी के सामने स्थित बाग में दादुपुर निवासी 18 वर्षीय दिवाकर यादव का शव पेड़ की डाल से फंदे से लटकता मिला। पिता राजेश यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कुछ रिश्तेदार लड़कों के साथ शराब पीने को लेकर फटकार लगाई गई थी।

 

इसके बाद शुक्रवार की सुबह दिवाकर घर से निकल गया। उन्होंने बताया कि कई बार फोन भी किया, लेकिन फोन नहीं उठा। अब शनिवार को दिवाकर का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी लल्लन यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

और पढ़े  मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…