अयोध्या: रामलला के दर पर पहुंचे एक्टर सुमन तलवार,”ऑपरेशन सिंदूर” पर सेना की तारीफ की

Spread the love

 

 

योध्या में शुक्रवार को साउथ फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुमन तलवार पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करके पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्थाओं पर मंदिर और जिला प्रशासन की सराहना की।

अभिनेता सुमन तलवार ने कहा कि मंदिर में पॉजिटिव एनर्जी है। यहां आकर व्यक्ति सब कुछ भूल जाता है। मंदिर परिसर में लोग श्रद्धा से अभिभूत हैं। राम-राम, जय श्रीराम करके ही अभिवादन कर रहे हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। भीड़ के बावजूद अच्छे से क्राउड कंट्रोल किया जा रहा है। लोगों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

 

सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने के लिए मंदिर प्रशासन का धन्यवाद किया

सुमन तलवार ने सभी लोगों से अपील की है कि मंदिर परिसर को साफ रखें। इसे गंदा न करें। कूड़ा डस्टबिन में ही फेंके। क्योंकि यहां सफाई की बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि मंदिर के सुरक्षाबलों से कोई वाद विवाद न करें। मंदिर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। मंदिर में बहुत अच्छे ढंग से दर्शन कराया जा रहा है। यात्री सुविधाओं को लेकर बहुत अच्छे से काम किया गया है। सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन-पूजन के लिए मंदिर प्रशासन का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि अभी पीएम मोदी शक्ति के तौर पर हमारे पास हैं, पता नहीं बाद में क्या होगा ? भारतीय सेना को मेरा सलाम है। विशेष करके दोनों महिला अफसर को मेरा सलाम है, जिन्होंने इस ऑपरेशन को लीड किया। भारत के सुरक्षा बलों को सलाम। फौज के जवान भी किसी के बेटे हैं, उनका भी परिवार होता है। परिवार छोड़कर वह हमारे लिए सरहद पर खड़े हैं। हम जो कुछ भी कर पा रहे हैं, वह सरहद पर खड़े जवानों की वजह से ही संभव है।

और पढ़े  इन ब्रांडों का आटा भूल से भी न खरीदें, इसमें मिलाया जा रहा पत्थर का चूरा, इन 30 बड़ी मिलों पर छापा

 

भूमाफिया और गुंडों को कड़ी सजा दी जाए

सुमन तलवार ने कहा कि भारतीय सेना एक दिन के लिए अगर राइफल नीचे रख दे तो भारत नक्शे से समाप्त हो जाएगा। इसको भूलना नहीं चाहिए। देश की सरहद को सुरक्षित रखने वाले जवानों की जमीन ही सुरक्षित नहीं है। जो भी सेना के जवान की जमीन को कब्जा कर रहे हैं, वह भूमाफिया या गुंडा उनको कड़ी सजा दी जाए। एक बिल ऐसा भी पास करना चाहिए। उसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई सभी की रक्षा हो। जो धर्म के आधार पर दंगा कर रहे हैं, उनके खिलाफ एक एक्ट बनना चाहिए। हिंदुओं को एक होना होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सड़क पर पड़ी मिली 20 लाख रुपये की हीरे जड़ित चेन, सेवादार ने लौटाई

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन करने आई मुजफ्फरनगर की महिला श्रद्धालु की करीब 20 लाख रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। मंदिर में…


    Spread the love

    हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग

    Spread the love

    Spread the loveकांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गाजियाबाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों…


    Spread the love