उत्तरकाशी- गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन परिवारों के मकान जले, पशुओं की जलने से मौत

Spread the love

 

त्तरकाशी जिले के तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीमों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस अग्निकांड में तीन परिवारों के आवासीय भवन पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि  और ममलेश को घटना में भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र के दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय और ममलेश के दो भेड़, एक गाय और दो बकरी आग की चपेट में आकर जल गए।

तहसीलदार मोरी ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा घटना से संबंधित विस्तृत सूचना प्राप्त होने पर अलग से भेजी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  बंधक जमीन को दोबारा बेचकर 1.35 करोड़ का लोन हड़पने का मामला, सुरेश चंद्र जोशी व उनकी पत्नी सरिता जोशी पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love