उत्तरकाशी- गुराड़ी में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन परिवारों के मकान जले, पशुओं की जलने से मौत

 

उत्तरकाशी जिले के तहसील मोरी अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और एंबुलेंस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची टीमों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

इस अग्निकांड में तीन परिवारों के आवासीय भवन पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए। प्रभावित रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि  और ममलेश को घटना में भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र के दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय और ममलेश के दो भेड़, एक गाय और दो बकरी आग की चपेट में आकर जल गए।

तहसीलदार मोरी ने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा घटना से संबंधित विस्तृत सूचना प्राप्त होने पर अलग से भेजी जाएगी।

और पढ़े  देहरादून: मतदाता अधिकारों को लेकर इंडिया गठबंधन का अभियान शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगा मार्च
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…