अयोध्या-  सिद्ध पीठ हनुमत निवास में 10 दिवसीय अखंड रामायण और हनुमान चालीसा पाठ का भव्य समापन

Spread the love

राम मंदिर निर्माण की मन्नत पूर्ण होने पर दक्षिण भारत से आईं महिलाओं ने किया आयोजन

 

 

सिद्ध पीठ हनुमत निवास में चल रहा 10 दिवसीय अखंड रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा का अनुष्ठान शनिवार को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हनुमत निवास के पीठाधीश्वर महंत श्री मिथिलेश नंदनी शरण महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
इस विशेष आयोजन की पहल दक्षिण भारत से अयोध्या पहुंचीं उन श्रद्धालु महिलाओं ने की, जिन्होंने वर्षों पहले संकल्प लिया था कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण पूर्ण होगा, तब वे अयोध्या आकर अखंड रामायण पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। उनकी यह मन्नत राम मंदिर निर्माण के साथ पूरी हुई, और उसी भावना के साथ उन्होंने हनुमत निवास में यह आयोजन किया।
पूरे दस दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ और हनुमान चालीसा के गूंजते स्वर अयोध्या की पावन धरा को भक्तिमय करते रहे। समापन दिवस पर विशेष आरती, भंडारा, और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं सहित दूर-दराज से आए भक्तों ने भाग लिया।
महंत श्री मिथिलेश नंदनी शरण महाराज ने इस अवसर पर कहा, “यह आयोजन रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। जब श्रद्धा संकल्प बन जाए, तो वह स्वयं प्रभु के चरणों तक पहुंच जाती है।


Spread the love
और पढ़े  12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती, पढ़ें...
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love