Noida Airport- उद्घाटन से एक दिन पहले PM मोदी ने साझा कीं एयरपोर्ट की तस्वीरें, लिखी ये बात

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में इस परियोजना के महत्वपूर्ण बताया। यह नया हवाई अड्डा शनिवार को उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है।

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘एनसीआर की कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा, जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन कल होगा।’ उत्तर प्रदेश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब परिचालन शुरू करने को तैयार है। इसके उद्घाटन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:30 से 12 बजे के बीच जेवर आएंगे। कार्यकर्ता भीड़ को सुबह-सुबह जुटाने में लग गए हैं। हालांकि देर रात में ही लोगों का वहां पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। जिससे पीएम के पहुंचने से पहले जनसभा स्थल खचाखच भर जाए। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद सीएम के आने की संभावना है। इस संबंध में अभी कार्यक्रम नहीं आया है। बताया जा रहा है कि सीएम पहले तैयारियों का जायजा लेंगे और अफसरों व पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

20 दिन पहले से शुरू हो जाएगी टिकट बुकिंग
पहली उड़ान कब होगी और किस शहर के लिए होगी, इसका निर्धारण उद्घाटन समारोह के बाद किया जाएगा। तिथि निर्धारित होते ही 15 से 20 दिन पहले टिकटों की बुकिंग और बिक्री शुरू कर दी जाएगी। अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों की बुकिंग शुरू जाएगी।

और पढ़े  जासूसी नेटवर्क से सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा, 3 खातों में भेजे गए 45 लाख रुपये

विदेशी उड़ान के लिए चल रही बातचीत
एनआईए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी विमानन कंपनियों से लगातार संपर्क कर रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस की कॉमर्शियल फ्लाइट समेत अन्य देशों की फ्लाइट्स से यात्री विदेश यात्रा कर सकेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप,7 की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

    Spread the love

    Spread the loveकानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय…


    Spread the love

    खत्म नहीं हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें, HC के फैसले को SC में दी गई चुनौती

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम मामले में अग्रिम जमानत दिए जाने के कुछ दिनों बाद, इस आदेश के…


    Spread the love