Delhi Schools: राजधानी में फिर मिली बम की धमकी, दिल्ली के कई स्कूलों को आया ईमेल

Spread the love

 

 

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित संस्कृति स्कूल समेत आज कई स्कूलों बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्कूल परिसर, भवनों, कक्षाओं और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

बताया जा रहा है कि संस्कृति स्कूल में काफी देर तक चली जांच और सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। ईमेल की तकनीकी जांच कर भेजने वाले की पहचान की कोशिश की जा रही है। वहीं अन्य स्कूलों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के समय स्कूल परिसर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। सभी को तुरंत बाहर निकाला गया। स्कूल परिसर को खाली करा दिया गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद जांच शुरू की गई। पुलिसकर्मी स्कूल और आसपास के क्षेत्र में तैनात हैं।

दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
इससे पहले 18 नवंबर मंगलवार को दिल्ली के चार कोर्ट और दो स्कूलों को बम की धमकी मिली। के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। धमकी के बाद साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस और रोहिणी स्थित अदालतों को तुरंत खाली करा लिया गया था और गहन तलाशी अभियान चलाया गया था। लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला।


Spread the love
और पढ़े  सपना बैडमिंटन का था, किस्मत ने स्क्वैश थमा दिया... और 18 साल की अनाहत ने इतिहास लिख दिया, विश्व चैंपियन बनीं
  • Related Posts

    सांसद पप्पू यादव को परिवार समेत जान से मारने की धमकी

    Spread the love

    Spread the loveपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके पूरे परिवार को निशाना बनाने वाली है। इस गंभीर…


    Spread the love

    Market Update: फेड के फैसले के बाद सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव, आईटी शेयरों में उछाल

    Spread the love

    Spread the loveगुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में लाभ और हानि के बीच उतार-चढ़ाव बना रहा। यह स्थिति…


    Spread the love