गैंगस्टर नोनी राणा Arrested: भारत का एक और मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया नोनी 

 

 

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नोनी राणा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी एजेंसियों ने उसे नियाग्रा बॉर्डर इलाके से उस समय हिरासत में लिया, जब वह अमेरिका से कनाडा भागने की कोशिश कर रहा था। बॉर्डर एरिया की सुरक्षा जांच के दौरान ही उसे दबोच लिया गया।

नोनी राणा मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है और कुख्यात गैंगस्टर काला राणा का छोटा भाई बताया जा रहा है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां काफी समय से उसकी तलाश में थीं। उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण को लेकर एजेंसियों की कार्रवाई जारी है।

 

गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया
इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और कई आपराधिक मामलों में आरोपी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया गया। भारत आते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अनमोल गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने उसे विशेष अदालत में पेश किया, जहां से 11 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। एनआईए के अनुसार अमेरिका में बैठकर अनमोल देश में आतंकी सिंडिकेड चला रहा था। पंजाब पुलिस ने अनमोल को ट्रेस करने में अहम भूमिका निभाई है।

एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने वर्ष 2022 में खुलासा किया था कि अनमोल फर्जी पासपोर्ट के साथ देश से फरार हो गया है। वह केन्या व अन्य देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा था। अनमोल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और पिछले साल अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी में भी वांछित था।

और पढ़े  अलर्ट दिल्ली ट्रैफिक: प्रदर्शन के मद्देनजर आज 30 से अधिक रास्तों पर असर, घर से निकलने से पहले जान लें हाल
  • Related Posts

    अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस,इस शर्त पर मिली रिहाई

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों को रविवार को कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। अदालत ने…

    ध्रुव राठी को देर रात मिली रिहाई: अब तक 7 हजार से ज्यादा हिरासत में

    दिल्ली में कॉकरोचत जनता पार्टी  के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार देर रात रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने…