हाईवे पर हाहाकार! ट्रक-टेंपो की भिड़ंत में 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 14 घायल

Spread the love

जोधपुर-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बालेसर थाना क्षेत्र में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार एमडीएम अस्पताल, जोधपुर में चल रहा है। मृतक और घायल सभी गुजरात के साबरकांठा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-125 पर खारी बेरी गांव के पास हुआ। बालेसर थाना प्रभारी मूल सिंह भाटी ने बताया कि बाजरे की बोरियों से भरा ट्रक तेज गति में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया, जबकि ट्रक भी आगे जाकर पलट गया।

 

टेंपो में आगे बैठे महेंद्र ने बताया कि सभी श्रद्धालु गुजरात के साबरकांठा जिले से रामदेवरा के दर्शन के लिए निकले थे। हादसे के बाद तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर घायलों की मदद की और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। बालेसर, आगोलाई और हाईवे सेवा की तीन एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचीं।

घायलों को पहले बालेसर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को बालेसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थल पर चीख-पुकार मच गई थी, और आसपास के वाहन चालकों ने भी बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।

और पढ़े  टीएमसी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति: पूर्व CM ममता के फैसले- चंद्रिमा WB अध्यक्ष, कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता

Spread the love
  • Related Posts

    Shigella: केरल में शिगेला का कहर, 126 लोग संक्रमित और मासूम की मौत से दहशत, जानिए…

    Spread the love

    Spread the loveकेरल बीते कुछ वर्षों में देश का सबसे ज्यादा संक्रामक रोगों से प्रभावित राज्य रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर…


    Spread the love

    टीएमसी को झटका: राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी के 15 साल के शासन को बताया अराजक

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को बड़ा झटका लगा है। राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और टीएमसी की प्राथमिक सदस्यता से…


    Spread the love