देहरादून- नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल आज करेंगे पदभार ग्रहण, वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

Spread the love

 

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, खड़गे से मुलाकात के बाद आज रविवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पदभार संभालेंंगे। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से आज गोदियाल को कार्यभार सौंपेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  War: रोमानिया ने 3 दिन में तीसरी बार मार गिराया संदिग्ध रूसी ड्रोन, F-16 ने हवा में किया तबाह
  • Related Posts

    अमेरिका में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा, ट्रंप के नए प्रस्ताव से भारतीयों की बढ़ेगी चिंता?

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए आने वाले समय में नौकरी करना काफी महंगा हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अमेरिकी विश्वविद्यालयों…


    Spread the love

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love