उत्तराखंड @25: रजत जयंती पर PM ने किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती के उपलक्ष पर उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों व सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। इस विशेष डाक टिकट श्रृंखला के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान की गई है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत राज्य के 28 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ राशि डीबीटी के माध्यम से जारी की। इस पहल से राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदाओं व फसल क्षति से सुरक्षा का लाभ प्राप्त होगा।

प्रधानमंत्री ने कॉफी टेबल बुक गौरवशाली अतीत व सशक्त वर्तमान उत्तराखंड का विमोचन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की प्रतिकृति, राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर स्मृति चिह्न भेंट किया।

और पढ़े  उत्तराखंड SIR: आपके वोट पर हुई फर्जी आपत्ति तो दर्ज करा सकते हैं प्राथमिकी, आयोग ने खोला विकल्प
  • Related Posts

    हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर

    शहर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर में शुक्रवार देर रात एक युवक को मारने आए हमलावर ने गोली चला दी। गोली युवक के साथ रह रही युवती के बाजू में जा…

    देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन

    देहरादून में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने गीत के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। गीत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के प्रति अपने विश्वास और…