उत्तराखंड @25- पीएम  मोदी ने प्रदेश के मेलों का किया जिक्र, ‘एक जिला, एक मेला’ का दिया मंत्र

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में एक जिला, एक मेला का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने पांच से सात वेडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छिपी हुई संभावनाओं के विस्तार पर फोकस करने की जरूरत है। हरेला, फूलदेई, भिंटौली, जैसे त्योहार का हिस्सा बनने के बाद पर्यटक इसको हमेशा याद रखते हैं।

यहां के मेले बहुत जीवंत है, बागेश्वर का उत्तरायणी, जौलजीबी, नंदादेवी, देवीधुरा का मेला और बटर फेस्टिवल में यहां की आत्मा बसती है। यहां के स्थानीय मेला, पर्वों को विश्व के मानचित्र पर लाने के लिए एक जिला, एक मेला जैसा कोई अभियान चलाना चाहिए।

 

उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर लोकप्रिय हो रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड वेडिंग डेस्टीनेशन के तौर पर लोकप्रिय हो रहा है। वेडिंग इन इंडिया अभियान चल रहा है। उत्तराखंड को अपने यहां भी उसी तरह आलीशान सुविधाओं के साथ पांच से सात वेडिंग डेस्टिनेशन को विकसित करना चाहिए।

और पढ़े  बागेश्वर: मां भगवती मंदिर में लगी भीषण आग, नक्काशीदार मुख्य मंदिर को पहुंचा भारी नुकसान
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…