देहरादून Accident: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, 2 दोस्तों की हालत गंभीर

 

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई से सहसपुर की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार विपरीत दिशा में जाकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार सवार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सत्यम कुमार उर्फ हर्षराज (22 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, बिहार निवासी विनीत (21 वर्ष) और उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी सौरभ सिंह (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक और दोनों घायल छात्र सहसपुर स्थित जेबीआईटी के छात्र हैं।

 

कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात करीब 2.30 बजे रामपुर में बड़ी मस्जिद के पास एक कार के पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी।सूचना पर पुलिस टीम टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार में तीन युवक सवार थे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 

तीनों घायलों को 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने सत्यम कुमार को मृत घोषित कर दिया। विनीत और सौरभ सिंह को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

विनीत का दून अस्पताल और सौरभ सिंह का धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक और घायलों के परिजनों को सूचित किया गया है।

और पढ़े  घनसाली: बालगंगा नदी में गिरी में कार, एक व्यक्ति का शव बरामद, दूसरा लापता, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…