अनम अंसारी ने अन्नू बनकर मंदिर में प्रेमी के साथ शादी की, कहा- राधाकृष्ण में आस्था… करूंगी पूजा

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर निवासी अनम अंसारी ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए अपने प्रेमी आदर्श से शादी कर ली। सनातन धर्म अपनाकर वह अनम अंसारी से अन्नू शर्मा बन गई। प्रेम विवाह के बाद युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Anam converted to Hinduism and married her lover in a temple in Bareilly

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती 
अनम अंसारी ने बताया कि उनकी कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिये पीलीभीत निवासी आदर्श शर्मा से दोस्ती हुई थी। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अनम के परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे तो अनम घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई।

शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने की शादी 
शनिवार को अनम अंसारी ने सनातन धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के शिव मंदिर में आदर्श शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया। अनम ने बताया कि उन्हें भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत पसंद हैं। वह उन्हें बहुत मानती हैं और उनकी पूजा करेंगी। अन्नू शर्मा ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा के लिए एसएसपी को पत्र दिया है। उन्होंने परिजनों से जान का खतरा बताया है।

और पढ़े  कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना, आयकर टीम को मिले 2.65 करोड़ रुपये, शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे
  • Related Posts

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…

    अयोध्या: बाल मान्यता के अनुसार बढ़ाया जाएगा बालक रामलला के विश्राम का समय, दोपहर में भोग के बाद करेंगे आराम

    राम मंदिर में विराजमान रामलला की दिनचर्या में बदलाव की तैयारी है। बाल स्वरूप की मान्यता के अनुरूप अब रामलला को दोपहर में करीब एक घंटे विश्राम देने की व्यवस्था…