प्रतिबंधित पशुओं को काटा…मांस लेते गए हत्यारे, बरदौल का ताला काट निर्मम हत्या, पहुंची पुलिस

Spread the love

आजमगढ़-

 

तरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोरथानी में शनिवार की रात उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात लोगों ने लिंक रोड स्थित एक बरदौल का ताला तोड़कर उसमें बंधी दो प्रतिबंधित पशुओं  की निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। सुबह जब गृहस्वामी का पुत्र चारा डालने पहुंचा तो दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कुछ ही देर में घटना की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हरिराम यादव गोरथानी ग्राम में एक्सप्रेस-वे से सटे लिंक रोड पर अपने मकान में रहते हैं। शनिवार की दोपहर उन्होंने अपनी दो धित पशुओं को चारा-पानी डालकर बरदौल में बंद कर दिया था और गांव चले गए थे।

 

रात में उनका बेटा भी बरदौल में ताला बंद कर गांव में सोने चला गया। इसी दौरान रात में अज्ञात लोग बरदौल का ताला काटकर अंदर घुसे और दोनों धित पशुओं को काटकर उनका मांस लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब घटना की जानकारी फैली तो आसपास के सात-आठ गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि पिछले दो दशकों में ऐसी घटना क्षेत्र में कभी नहीं हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य एकत्र किए। ग्रामीण इस घटना को हाल ही में हुए गौ तस्कर वाकिब के एनकाउंटर से जोड़कर देख रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर, गमछे से मुंह छिपाते रहे, टीम ले गई साथ

क्षेत्र में मची सनसनी

ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जिसने भी इस तरह का जघन्य कृत्य किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। भाजपा क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण मिलने के कारण ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। दोषियों और उन्हें संरक्षण देने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्राधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दो गोवंश कटे हुए पाए गए हैं और उनका मांस गायब है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love