अनम अंसारी ने अन्नू बनकर मंदिर में प्रेमी के साथ शादी की, कहा- राधाकृष्ण में आस्था… करूंगी पूजा

रेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर निवासी अनम अंसारी ने सनातन धर्म में आस्था जताते हुए अपने प्रेमी आदर्श से शादी कर ली। सनातन धर्म अपनाकर वह अनम अंसारी से अन्नू शर्मा बन गई। प्रेम विवाह के बाद युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।

Anam converted to Hinduism and married her lover in a temple in Bareilly

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती 
अनम अंसारी ने बताया कि उनकी कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिये पीलीभीत निवासी आदर्श शर्मा से दोस्ती हुई थी। कुछ ही समय में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अनम के परिजन दोनों की शादी के खिलाफ थे तो अनम घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई।

शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने की शादी 
शनिवार को अनम अंसारी ने सनातन धर्म अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से बरेली के शिव मंदिर में आदर्श शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया। अनम ने बताया कि उन्हें भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत पसंद हैं। वह उन्हें बहुत मानती हैं और उनकी पूजा करेंगी। अन्नू शर्मा ने अपनी और अपने पति की सुरक्षा के लिए एसएसपी को पत्र दिया है। उन्होंने परिजनों से जान का खतरा बताया है।

और पढ़े  अयोध्या- प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण करते समाजसेवी सुरेश यादव
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…