बड़ा कदम: 15 साल से कम उम्र के बच्चे अब नहीं बना पाएंगे सोशल मीडिया अकाउंट

Spread the love

डेनमार्क की सरकार ने बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव से दूर रखने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। डेनिश सरकार ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए बताया कि अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह पहल यूरोप में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर उठाए गए सबसे बड़े कदमों में से एक मानी जा रही है।

 

माता-पिता को मिलेगी सीमित अनुमति
सरकार ने बताया कि 13 साल से ऊपर के बच्चों को, माता-पिता की विशेष अनुमति के बाद, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने की छूट दी जा सकती है। इसके लिए अभिभावकों को एक विशेष मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

ऑस्ट्रेलिया के बाद डेनमार्क की सख्ती
यह कदम ऑस्ट्रेलिया के उस फैसले के बाद आया है, जहां दिसंबर में संसद ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया था। वहां TikTok, Facebook, Snapchat, Reddit, X और Instagram जैसी कंपनियों पर 50 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना तय किया गया है।

बच्चों को डिजिटल अराजकता से बचाने के लिए सख्त नियम
डिजिटलाइजेशन मंत्रालय ने कहा कि “हम बच्चों को ऐसे डिजिटल माहौल में अकेला नहीं छोड़ सकते जहां हानिकारक कंटेंट और व्यावसायिक हित उनके जीवन को प्रभावित करते हैं।” मंत्रालय ने यह भी बताया कि लगातार स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों की नींद, ध्यान और मानसिक शांति पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

सरकार ने माना कि यह समस्या इतनी बड़ी है कि न तो कोई माता-पिता और न ही कोई शिक्षक अकेले इससे निपट सकता है। इसलिए समाज को मिलकर बच्चों के डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करना होगा।

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love