लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे PM मोदी, आवास पर की मुलाकात

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार शाम को भारत रत्न और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इससे पहले पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को एक्स पर उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी थी। आडवाणी शनिवार को 98 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें इस वर्ष भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, महान दृष्टिकोण और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता वाले राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी। शाह ने लिखा, “भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, ‘भारत रत्न’ लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने यह बताया है कि कैसे निस्वार्थ भाव से पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित किया जाता है। संगठन से लेकर सरकार तक, उनके हर दायित्व का एक ही लक्ष्य रहा है – राष्ट्र प्रथम।

उन्होंने आगे लिखा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को गांवों की चौपालों से लेकर महानगरों तक पहुंचाया और गृह मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा को सुदृढ़ किया। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई और रथ यात्रा निकालकर पूरे देश में जनजागरण किया। ईश्वर से उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

और पढ़े  दिल्ली- शराब नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया को हाईकोर्ट का 'आखिरी मौका', CBI की याचिका पर दो हफ्ते में देना होगा जवाब

Spread the love
  • Related Posts

    आज मानसून सत्र का दूसरा दिन-: PM मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की हुई बैठक

    Spread the love

    Spread the loveएनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया मार्गदर्शन: किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल…


    Spread the love

    जंतर-मंतर पर फिर से CJP का प्रदर्शन शुरू,सुरक्षा बढ़ी, अनशन जारी रखेंगे सोनम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा…


    Spread the love