Airport Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, 2 दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित

Spread the love

 

 

राजधानी दिल्ली में एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं अब धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। लगभग 36 घंटे पहले हुई बड़ी तकनीकी खराबी के बाद शनिवार को हालात में सुधार देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को कुल 129 उड़ानें (53 आगमन और 76 प्रस्थान) देरी से चल रही हैं, जबकि शुक्रवार को लगभग 800 उड़ानें देर से हुई थीं।

 

क्या आई थी दिक्कत?
गुरुवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आ गई थी। यह समस्या ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस )में आई, जो उड़ानों की योजना (फ्लाइट प्लानिंग) से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। इस सिस्टम के फेल होते ही उड़ानों के संदेश और डेटा अपने-आप कंट्रोल टावर तक नहीं पहुंच रहे थे। नतीजतन, एयरलाइंस को मैन्युअल तरीके से उड़ान योजनाएं बनानी पड़ीं।

 

शुक्रवार को मचा था हंगामा
खराबी के बाद गुरुवार रात से शुक्रवार तक दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। लगभग 500 उड़ानें गुरुवार रात और 800 उड़ानें शुक्रवार को देरी से चलीं। कई उड़ानों में यात्रियों को विमान में ही लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। औसतन प्रस्थान में 45 मिनट से 1 घंटे की देरी हुई, जबकि आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं क्योंकि पार्किंग बे सीमित थे और हवाई क्षेत्र में भी भीड़ बढ़ गई थी।

तकनीकी खराबी पर अधिकारियों की सफाई
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने कहा कि यह एक तकनीकी समस्याथी, लेकिन किसी भी उड़ान की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा।जो विमान हवा में थे, वे सामान्य रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचे। दिक्कत केवल उड़ान से पहले के संदेश और योजना प्रक्रिया में आई थी।

और पढ़े  TRAI: देश में इंटरनेट चलाने वालों का आंकड़ा 102 करोड़ के पार, टेलीकॉम कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

 

एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने दी थी चेतावनी
दिल्ली एयरपोर्ट पर आई इस खराबी से बचा जा सकता था अगर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने समय पर अपने सिस्टम को अपग्रेड किया होता। दरअसल, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने जुलाई में चेतावनी दी थी कि ‘वर्तमान सिस्टम, खासकर दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े एयरपोर्ट धीमेपन और तकनीकी रुकावटों से जूझ रहे हैं, जिससे कामकाज की क्षमता और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।’

 

दिल्ली एयरपोर्ट की ताजा स्थिति 
शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट ने बयान जारी कर कहा, ‘एएमएसएस से जुड़ी तकनीकी समस्या अब सुधर रही है। एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी अधिकारी यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। यात्रियों से अपील है कि वे अपनी उड़ान की ताज़ा जानकारी के लिए एयरलाइंस से संपर्क में रहें।’ वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी कहा, ‘एटीसी सिस्टम में आई अस्थायी तकनीकी खराबी अब दूर कर दी गई है और संचालन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अगले कुछ घंटों में स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। तब तक उड़ानों के समय में कुछ बदलाव जारी रह सकते हैं।’


Spread the love
  • Related Posts

    SC- मुआवजा देने में देरी पर कौन भरेगा जुर्माना? सुप्रीम कोर्ट ने तय किया नियोक्ता का दायित्व

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत मुआवजे की राशि जमा करने में देरी होने पर जुर्माना भरने का…


    Spread the love

    TRAI: देश में इंटरनेट चलाने वालों का आंकड़ा 102 करोड़ के पार, टेलीकॉम कंपनियों का बढ़ा मुनाफा

    Spread the love

    Spread the love भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने मंगलवार को दिसंबर 2025 तिमाही के आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में डिजिटल क्रांति अब हर घर तक पहुंच…


    Spread the love