Today Horoscope 08 November 2025 आज इन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का अपना दैनिक राशिफल

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके गलत खान-पान के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपके सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरी में अधिकारियों को आपकी दी गई सलाह आपको पसंद आएगी, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर एहतियात बरतनी होगी। आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों को आप समय से ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कानूनी मामलों में आपको किसी अच्छे वकील को हायर करना पड़ सकता है, तभी वह निपटेगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 20 February 2026 आज रहना होगा इन राशि वालों को धन के मामले में सतर्क, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 22 February 2026 आज होगी इन राशि वालों की आय में वृद्धि और भाग्य का मिल सकता है साथ, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 26 February 2026 आज होंगे इस राशि के जातकों के सितारे बुलंदियों पर और बनेंगे हर एक काम, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करने की आवश्यकता है। आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।  आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपकी सेहत में यदि गड़बड़ चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है।

 

मीन राशि –आज आपके मन में काम को लेकर कश्मकश बनी रहेगी। आप किसी से कोई भी बात बहुत ही समझदारी दिखाते हुए बोले। कार्यक्षेत्र में आपके मित्र ही विरोधी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई सहयोगी आपको यदि काम को लेकर कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचारकर करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का कोई पुराना साथी उनकी जिंदगी में वापस आ सकता है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 26 February 2026 आज होंगे इस राशि के जातकों के सितारे बुलंदियों पर और बनेंगे हर एक काम, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपको खास तौर पर सोच-समझकर कदम बढ़ाने की सलाह दे रहा है, खासकर व्यापार से जुड़े मामलों में। कोई भी फैसला लेने से…


    Spread the love

    Today Horoscope 25 February 2026 आज बन रहे इन राशि वालों के करियर और कारोबार में तरक्की के योग, पढ़ें आज का राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love     मेष राशि-आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं…


    Spread the love