Today Horoscope 07 November 2025 आज हो सकती है इन राशि वालों की अपने जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी, जानें कैसा रहेगा अन्य राशि वालों के लिए आज का दिन।।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई सिर दर्द, बदन दर्द आदि से संबंधित समस्या थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आप अपने भाई व बहनों से यदि काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई काम बनते बिगड़ सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा, लेकिन फिर भी आप उसे ठीक करने की पूरी कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें और रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिलेगा और आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को छोटा नहीं समझना है, नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती है।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों को आप समय से ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कानूनी मामलों में आपको किसी अच्छे वकील को हायर करना पड़ सकता है, तभी वह निपटेगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 02 MaY 2026 आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही यात्रा के भी बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 27 APRIL 2026 आज इन 4 राशि वालों को होगा अचानक लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 29 APRIL 2026 आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शुभ और मिल सकते हैं अच्छे मौके, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और किसी बात को लेकर आपके मन में यदि संशय चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आपकी अपने जीवन साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही न करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में  आपके विचारों से आपके बॉस भी काफी खुश रहेंगे और आपकी दी गयी सलाह भी उनके खूब काम आएगी। आपको कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। रचनात्मक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 02 MaY 2026 आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही यात्रा के भी बनेंगे योग, पढ़ें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आप साझेदारी में कमाल दिखाएंगे और अपनी जिम्मेदारियां समय पर निभाकर सबका भरोसा जीतेंगे। हालांकि किसी बात पर बहस का माहौल बन सकता है, इसलिए…


    Spread the love

    Today Horoscope 01 MaY 2026 आज इन राशि वालों को महीने के पहले दिन मिल सकता है कोई सरप्राइज, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन आपके लिए फायदे की नई राह खोल सकता है। आपके फैसले सटीक बैठेंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको खुश कर देगी। पुराने दोस्त…


    Spread the love