हल्द्वानी: भारतीय किसान महासभा बागजाला ने डीएफओ कार्यालय पर दिया धरना

Spread the love

 

 अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला में सड़क निर्माण व अन्य निर्माण कार्यों, मूलभूत सुविधाओं पर वन विभाग द्वारा रोक लगाये जाने के विरोध में 82 वें दिन का धरना हल्द्वानी डीएफओ कार्यालय में दिया। धरने को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों को कौड़ियों के दाम जमीनें देने के लिए भूमि(लैंड) बैंक बनाए हुए हैं। आमजन से जमीनें खाली कराकर पूंजीपतियों को सौंपी जा रही है।
किसान महासभा के जिलाध्यक्ष भुवन जोशी ने कहा कि पूरी लालकुआं विधानसभा की अधिकांश आबादी कच्ची जमीनों पर ही निवास करती है। यहां से भाजपा के विधायक को इसी कारण जनता ने जिताया था कि वे यहां की जमीनों पर दशकों से काबिज लोगों को मालिकाना हक देने के लिए नीति बनवाएंगे किसान महासभा बागजाला कमेटी की अध्यक्ष डॉ. उर्मिला रैंसवाल ने कहा कि आज 82 दिन अनिश्चितकालीन धरने को हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। धरने में भाकपा (माले) बिंदुखत्ता सचिव पुष्कर दुबड़िया, वेदप्रकाश, किशन बघरी, विमला रौथाण, प्रेम सिंह नयाल, दीवान सिंह बर्गली, पंकज चौहान, नैन सिंह कोरंगा, सहित कई लोग मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- BJP के 22 प्रकोष्ठों में प्रदेश संयोजक और सह-संयोजकों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की सूची
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love