उत्तराखंड रजत जयंती समारोह: कल 9 नवंबर को दून में ढाई घंटे रुकेंगे PM, कार्यक्रम में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

 

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे। वह करीब ढाई घंटे दून में रहेंगे।

एफआरआई में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बीच यहां एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पीएम के लिए यहां राज्य के विकास की झलक दिखाने वाली गैलरी और कई अन्य सजावट की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह करीब 11 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) आएंगे। वहीं से भीतर एफआरआई में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 1:15 बजे तक रहेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे वह लौट जाएंगे।

और पढ़े  जेनी प्रकरण: हरक का तीखा हमला, बोले- अंकिता भंडारी केस से ध्यान भटकाने को भाजपा कर रही षड्यंत्र
  • Related Posts

    देहरादून: गुजरात के गांधीनगर में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, CBI कोर्ट में हुईं पेश

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में होगा। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को…

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 पीसीएस अफसरों के तबादले, दून में तीन एसडीएम की तैनाती, देखें सूची

    उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस संवर्ग के 24 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत अधिकारियों की वर्तमान तैनाती में बदलाव करते हुए उन्हें…