हल्द्वानी- रानीबाग से हल्द्वानी तक 12 दिन तक बिजली कटेगी

 

 शहर में रानीबाग से लेकर हल्द्वानी तक के हजारों उपभोक्ताओं को 12 दिन बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन की ओर से गौलापार, रानीबाग, सुभाषनगर, 13 बीघा बिजलीघर से शटडाउन का शेड्यूल जारी किया गया है।
यूपीसीएल के ईई प्रदीप कुमार के अनुसार 13 दिन के शेड्यूल की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। इसके तहत गौलापार बिजलीघर से जुड़े ट्रंचिंग ग्राउंड क्षेत्र में केबल बदलने के लिए बिजली गुल रही। यहां आबादी क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ। शेड्यूल के दौरान तय अवधि में आरडीएसएस योजना के तहत गायत्रीनगर फीडर व गौलापार में पुरानी केबल बदलने, सुभाषनगर में 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को 12.5 एमवीए में बदलने, 13 बीघा में क्षतिग्रस्त सीटी-पीटी बदलने का कार्य किया जाएगा। अधिकांश दिनों में साढ़े पांच घंटे बिजली गुल रहेगी, आठ नवंबर और 15 नवंबर को क्रमश: छह और आठ घंटे बिजली ठप रहेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य निर्विरोध निर्वाचित, कुमाऊं को 12 साल बाद मिली जगह
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…