लालकुआं- Road Accident: ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार को कुचला,मौके पर ही मौत, लोगों ने किया हंगामा

Spread the love

लालकुआं राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम वन विकास निगम डिपो संख्या पांच के सामने एक ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।

वार्ड नंबर एक निवासी इस्राइल (35) अपने एक साथी के साथ बाइक से हल्दूचौड़ की ओर से लालकुआं आ रहा था। तभी वन विकास निगम डिपो संख्या पांच के पास तेज रफ्तार और ओवरलोड आरबीएम से भरे डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस्राइल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

 

बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस बल के साथ पहुंचे और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है।


Spread the love
और पढ़े  सूचना न देने पर अधिकारी पर पांच हजार का जुर्माना, आवेदक को फीस लौटाने के भी दिए आदेश
  • Related Posts

    देहरादून – कार्रवाई: 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार, फर्जी फर्म खोलकर लगाता था चपत

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के…


    Spread the love

    रामनगर- घास काटने गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर बाघ का हमला, गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर के मोहान स्थित ग्राम कुनखेत में रविवार सुबह घास काटने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल…


    Spread the love