उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून में CM धामी ने किया तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, स्टॉल भी देखे

Spread the love

त्तराखंड रजत जयंती के मौके पर आज देहरादून में तीन दिवसीय युवा महोत्सव शुरू हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने युवा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश भर से आए युवाओं और सांस्कृतिक कलाकारों की सहभागिता ने पूरे परिसर को उत्साह और ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

उद्घाटन के पहले मुख्यमंत्री और मंत्री रेखा आर्या ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टॉल का निरीक्षण किया और विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन कबड्डी एरिना का भी उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। भारत को विश्व गुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की ही रहने वाली है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की युवा शक्ति ही 2047 के विकसित भारत के सपने को साकार करने की सामर्थ्य रखती है। राज्य सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, रोजगारपरक शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास कर रही है।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- अब तक की सबसे बडी कार्यवाही,1.85 करोड़ रुपये कीमत की 618 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया।
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love