Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 मजदूरों की मौत…ग्रामीणों ने रोड किया जाम

Spread the love

 

मीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा राठ कोतवाली क्षेत्र के बसेला इलाके में हुआ। तीनों युवक मजदूरी का काम खत्म कर एक ही बाइक से सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हादसे की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल रोड पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का गुस्सा इतना अधिक था कि उन्होंने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक पर जमकर पत्थरबाजी भी की।

 

ट्रक चालक फरार, पुलिस बल तैनात
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर तुरंत फरार हो गया। रोड जाम और बढ़ते तनाव को देखते हुए, मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों को शांत करने और समझाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

और पढ़े  आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को SC की हरी झंडी, पूरब से पश्चिम की तरफ जाना होगा आसान

Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love