PM Modi: काशी में PM मोदी का भव्य स्वागत, ढोल- नगाड़ों के साथ बरसाए गए फूल

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम का काफिला वाया रोड बरेका के लिए रवाना हुआ। इस दौरान जगह- जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों ने उनका स्वागत किया। पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

 

गिलट बाजार से पीएम का काफिला रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला गिलट बाजार शिवपुर तिराहे से शहर के लिए रवाना हुआ।

PM Modi Varanasi Visit: भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका के लिए रवाना हो गया है। इस दौरान रास्ते में कई जगह उनका स्वागत किया गया। थोड़ी देर में वे बरेका पहुंचेंगे। यहां वह शाम को छह बजे से सात बजे तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

PM Modi In Varanasi: जेपी मेहता के पास पीएम के काफिले का हुआ स्वागत
वाराणसी में पीएम मोदी का आगमन हो चुका है। उनका काफिला एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हो गया है। शहर दक्षिणी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों द्वारा जेपी मेहता के पास स्वागत किया गया।

और पढ़े  मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर
  • Related Posts

    अयोध्या- महाअष्टमी के दिन भाजपा कार्यालय में अभय सिंह का अभिनंदन, संगठन की मजबूती पर जोर

      शारदीय नवरात्र की अष्टमी के अवसर पर सहादतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के भाजपा…

    अयोध्या: रामलला के दर्शन होंगे और भी आसान, अब 90 दिन पहले बुक कर सकेंगे दर्शन पास

    रामलला के दर्शन की योजना बनाने वाले श्रद्धालुओं को अब अंतिम समय तक पास का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ऑनलाइन सुगम दर्शन पास व्यवस्था…