Uttarakhand: जुड़वा भाई की हत्या करने वाले आरोपी श्याम की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला

Spread the love

 

 

काशीपुर में डेढ़ साल पहले अपने जुड़वा भाई की हत्या करने वाला श्याम (25) पुत्र प्रेम सिंह निवासी मोहल्ला पक्काकोट संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी ने बताया कि श्याम अपनी मां दयावती के साथ रहता था। मंगलवार रात करीब नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। उसके बड़े भाई सूरज ने लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज ने बताया कि वह अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बेटे के शव को देखकर मां रोती-बिलखती रहीं।

 

पांच भाइयों में सबसे छोटा था श्याम
सूरज ने बताया कि हम पांच भाइयों में श्याम सबसे छोटा था। बचपन में ही पिता की मौत हो गई थी। श्याम ने सिर्फ कक्षा चार तक पढ़ाई की थी। बताया कि मई 2024 में श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम की ईंट से कूचकर हत्या कर दी थी। दरअसल, वह अपनी मां दयावती से पांच हजार रुपये मांग रहा था। जब रुपये देने से मना किया तब उसने अपनी मां और भाई राम को पीट दिया था। इसी दौरान उसने अपने जुड़वा भाई राम के सिर पर ईंट से वार कर दिया था जिसे अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। श्याम करीब एक साल 14 दिन की जेल काटने के बाद तीन महीने पूर्व ही जमानत पर आया था। सूरज ने बताया कि श्याम गलत संगत में फंसकर नशा करने लगा था। तीसरे नंबर के अमित की दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब वह दो भाई रह गए हैं।

युवक के फांसी लगाने की जानकारी नहीं है। मंगलवार रात सरकारी अस्पताल से डेथ मेमो आया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। – दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love