ऊधमसिंह नगर: पत्नी मोबाइल पर बिजी..दूसरी के चक्कर में पति, टूट रहे हैं परिवार, 8 महीने में 491 शिकायतें

पति-पत्नी के बीच अनबन होना आम बात है लेकिन दोनों के बीच मोबाइल, वो और मायके का बढ़ता दखल रिश्तों को तोड़ रहा है। स्थिति ये है कि महिला सेल में रोजाना दो शिकायतें पहुंच रही है। आठ महीने में 491 महिला व पुरुषों ने शिकायत की। काउंसलिंग के बाद 143 शिकायतों का समाधान हुआ। 29 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई। अधिकांश मामलों में यही बात सामने आई कि पत्नी मोबाइल पर बिजी रहते हैं। घर की छोटी-छाेटी बातें मायके पहुंचा देती है और पति किसी तीसरे के चक्कर में लगा है।

यूएस नगर में एसएसपी ऑफिस में महिला सेल का कार्यालय है। जहां पर जिलेभर के मामले पहुंचते हैं। पुलिस शिकायत आने पर दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाती है। तीन चरण में काउंसलिंग के बाद पहली निष्कर्ष पर पहुंचा जाता है। जब दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं होते तो इस स्थिति में मुकदमा दर्ज या मामले कोर्ट को ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार इसी साल आठ महीने में 491 मामले महिला सेल में पहुंचे। जिसमें सबसे अधिक मामले पति-पत्नी के बीच तीसरे के दखल के थे। पत्नी का कहना था कि पति किसी और महिला या युवती के संपर्क में है। इसी तरह पति का कहना है पत्नी मोबाइल पर बिजी रहती और ससुराल की छोटी-छोटी बातें फोन कर मायके में मां को बताती है।

 

143 मामलों में काउंसलिंग के बाद समझौता
महिला सेल में दोनों पक्षों को सुनने के 143 मामलों में समझौता कराया गया है। 123 मामले कोर्ट ट्रांसफर करा लिए गए। 27 मामले ऐसे थे जिसमें दोनों पक्षों ने सुनवाई के बाद कार्रवाई न करने को कहा। 39 मामलों में अभी फैसला बाकी है।

नौकरी चाहती है बहू, सास करती है रोकटोक
100 ऐसे मामले आए हैं जिसमें लड़का-लड़की की शादी के एक से पांच साल हुए हैं। नवविवाहिता का कहना है कि वह नौकरी करना चाहती है। शादी से पहले पति व सास ने नौकरी करने को कहा। शादी के बाद नौकरी करने से रोकटोक कर रहे हैं। इसलिए वह ससुराल को छोड़कर मायके में रहने लगी हैं।

25 साल तक साथ रहने के बाद टूट रिश्ते
50 ऐसे मामले महिला सेल में पहुंचे जिसमें पति-पत्नी की शादी को 25 साल हो चुके थे। बच्चे इंटर पास कर चुके हैं। पति व पत्नी का किसी तीसरे से संपर्क करना रिश्ता टूटने का कारण बना। पति सिडकुल में नौकरी के दौरान दूसरों से बात करने लगे।

और पढ़े  ऋषिकेश: अचानक भरभराकर गिरा कॉम्प्लेक्स का छज्जा, बाल- बाल बचा नीचे स्कूटी पर बैठा युवक

रिश्ते टूटने के मुख्य कारण

  • पत्नी का अधिकांश समय मोबाइल पर रहना।
  • छोटी-छोटी बातें फोन कर मायके में मां को बताना।
  • पति का पत्नी के अलावा तीसरी के संग संपर्क में रहना।
  • शादी के बाद नौकरी करने से ससुरालियों का रोकटोक करना।

महिला सेल में हर दिन महिलाएं शिकायत लेकर पहुंचती हैं। जिसके बाद दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाती है। काउंसलिंग में दोनों अपनी बातें रखते हैं। जिसके बाद निष्कर्ष निकाला जाता है। मोबाइल, वो की एंट्री और मायके का दखल रिश्तों को सबसे अधिक तोड़ रहा है। – मंजू पांडे, महिला सेल प्रभारी

  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…