उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी का मैदान में भी दिखने लगा असर, ठंड में हुआ इजाफा, आज भी ऐसा रहेगा मौसम

Spread the love

हाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी का असर देहरादून में भी दिख रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आज सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन मैदानी जनपदों में सुबह के समय उथला कोहरा (कुहासा) छाए रहने की संभावना है। वहीं देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन यहां भी सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी तापमान में कमी आएगी।

सात दिनों में तीन डिग्री गिरा अधिकतम तापमान
पिछले वर्षों की तुलना में देरी से सही पर राजधानी में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले सात में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान भी लगातार घट रहा है। तीस अक्तूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था जो बुधवार को घटघर 28.1 डिग्री आ गया।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love