हल्द्वानी:  एमबी इंटर कॉलेज में आज जुटेंगे पूर्व सैनिक, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

 

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह के क्रम में बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन होना है। एमबी इंटर कॉलेज में होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। आगंतुकों के लिए बैठने के साथ ही पेयजल, भोजन, शौचालय सहित आवश्यक अन्य सभी व्यवस्था चाक चौबंद रहे। पार्किंग की व्यवस्था पर्याप्त हो।

 

उन्होंने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीरंगनाओं और उनके आश्रितों को योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना है। वीर नारियों का भी सम्मान होना है। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, डीएम ललित मोहन रयाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) रमेश सिंह आदि थे।

 

हल्द्वानी के बाद रामनगर जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी आएंगे। उनका कार्यक्रम जारी हो चुका है। सूचना विभाग के अनुसार वह सुबह 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से एमबी इंटर कॉलेज मैदान जाकर पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर नगर वन रामनगर के जन वन महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। धामी रामनगर डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में ई-पीएमएस व्यवस्था लागू, डीपीआर गठन, अब निर्माण योजनाओं की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…