बाइक चलाने वाले के आगे हाथ जोड़ खड़े हुए पुलिसवाले-: मोटरसाइकिल की टंकी पर बैठे थे 2 बच्चे, सीट पर चार, ड्राइवर था सातवां

यूपी के हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बुधवार को गंगानगरी में पलवाड़ा चेक पोस्ट पर (मेला मार्ग) पर पुलिस और यातायात कर्मी उस समय हैरत में पड़ गए, जब उन्होंने बाइक सवार युवक को अपने साथ छह बच्चों को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा।

 

पेट्रोल की टंकी पर दो बच्चे तो पीछे सीट पर बैठे थे चार 
दीपदान पर्व पर हाईवे पर भीड़ के दौरान युवक बाइक की पेट्रोल की टंकी पर दो बच्चों को बैठाए हुए था। इसके अलावा अपने पीछे भी चार बच्चे सीट पर बैठाकर उन्हें पलवाड़ा चैक पोस्ट से गांव बलवापुर की तरफ ले जा रहा था।

 

पुलिसवालों ने हाथ जोड़कर समझाया
पुलिसकर्मी उसे देखकर हैरत में पड़ गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने पहले तो हाथ जोड़कर उसे समझाया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस तरह यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन अपराध तो है ही। वहीं, अपना और दूसरों का जीवन भी संकट में डालना है।

काटा गया सात हजार का चालान
पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बाइक से उतरवाकर दूसरे वाहन से आगे के लिए भेजा। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बाइक चालक को चेतावनी देने के साथ ही सात हजार रुपये का चालान किया गया है।

और पढ़े  तिब्बत में फिर कांपी धरती: कुछ घंटों में तीन बार आया भूकंप; 4.6 रही सबसे तेज तीव्रता, चीन में भी लगे झटके
  • Related Posts

    मन की बात- बिहार का मखाना पहुंच रहा ग्रीस: मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, त्योहारी मौसम के लिए की क्या अपील?

    प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 139वीं कड़ी है। पीएम मोदी मे इस…

    केरल: जज का नाबालिग बेटा चला रहा था मर्सिडीज कार, दोपहिया को मारी टक्कर, बाइक सवार 54 वर्षीय शख्स की मौत

    केरल के चेरानेल्लूर में रविवार तड़के एक मर्सिडीज-बेंज कार की टक्कर से स्कूटर सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि कार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश का नाबालिग…