Rajasthan: बदमाशों ने चलाईं 13 गोलियां, 7 लगीं..नहीं मरा तो चाकू से गोद डाला, शाहरुख की खौफनाक मौत

 

 

बारां शहर की शाम उस वक्त दहशत में बदल गई जब कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाबपाड़ा इलाके में हिस्ट्रीशीटर शाहरुख उर्फ शाहरुख शूटर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना इतनी भयावह थी कि बदमाशों ने शाहरुख पर करीब 13 फायर किए, जिनमें 7 गोलियां उसे लगीं।

फायरिंग के बाद बदमाशों ने चाकू से भी वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहरुख के खिलाफ कोतवाली थाने में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या का मामला भी शामिल था। बताया जा रहा है कि उसी पुराने हत्या प्रकरण की रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, इस वारदात में सद्दाम, रेहान और एक अन्य युवक शामिल थे। तीनों ने पहले शाहरुख पर चाकू से हमला किया, इसके बाद लगातार फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के दौरान सिग्मा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पास ही मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सद्दाम व रेहान को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया।

जांच के लिए FSL टीम बुलाई गई
घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ASP राजेश चौधरी, CO ओमेन्द्र सिंह शेखावत और कोतवाली थाना प्रभारी CI योगेश चौहान ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया ताकि हत्या के सबूतों की वैज्ञानिक जांच की जा सके। शहर में हुई इस फायरिंग के बाद लोगों में दहशत और सनसनी फैल गई है।

और पढ़े  दावा: इंटरनेट की परेशानी से दुनिया भर में सरकारी वेबसाइटें ठप हुईं, तकनीक में गंभीर खामियां उजागर

आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह, जांच में जुटी पुलिस
एएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि शाहरुख और हमलावरों के बीच पुरानी आपसी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते आज शाम को सद्दाम, रेहान और उनके साथी ने घात लगाकर हमला किया। पुलिस ने बताया कि शहर में अब अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बन सके।

  • Related Posts

    ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,

    ब्राजील में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के लिए मतदान के बाद नतीजे आ चुके हैं। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बहुमत मिला है।…

    मौसम अपडेट- भारत में बदलता मौसम का मिजाज,15 राज्यों में अलर्ट; स्कूल-कॉलेज बंद

    बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी…