IND W vs SA W Final: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका पर बनाया दबाव, महिला विश्वकप फाइनल में अफ्रीका के सामने 299 रनों का लक्ष्य

आज महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। मुकाबला दिलचस्प रहने की उम्मीद है। मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होना था, लेकिन बारिश की आंख मिचोली के कारण टॉस में लगभग दो घंटे की देरी हुई। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

 

 

भारत ने 50 ओवर के खेल के बाद सात विकेट गंवाकर 298 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने 299 रन का लक्ष्य रखा है। खिताब जीतने के लिए भारत को 298 रन बचाने होंगे। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

एक वक्त ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 350 के स्कोर तक पहुंच जाएगी, लेकिन मध्यक्रम में विकेट गिरने और धीमी बल्लेबाजी से ऐसा नहीं हो सका और भारतीय टीम 300 के करीब ही पहुंच पाई। यह महिला वनडे विश्व कप फाइनल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर और भारत का विश्व कप फाइनल का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसने 2022 विश्व कप फाइनल में पांच विकेट पर 356 का स्कोर बनाया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को रिकॉर्ड चेज करना होगा। इससे पहले कभी महिला विश्व कप फाइनल में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा चेज महिला वनडे विश्व कप में 275 रन का है। ऐसा उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ ही किया था।

और पढ़े  IND vs NZ-: न्यूजीलैंड पांच विकेट पर 225 रन के पार, आज 20 ओवर का खेल बाकी, क्या जीत पाएगा भारत?

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 58 रन और शेफाली ने 87 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 45 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष ने 24 गेंद में 34 रन की तूफानी पारी खेली। जेमिमा रॉड्रिग्स 24 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 20 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, अमनजोत कौर ने 12 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट लिए। वहीं, मलाबा, डी क्लर्क और क्लो ट्रायोन को एक-एक विकेट मिला।

  • Related Posts

    IND vs NZ-: न्यूजीलैंड पांच विकेट पर 225 रन के पार, आज 20 ओवर का खेल बाकी, क्या जीत पाएगा भारत?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन है। टीम इंडिया की नजर जीत दर्ज करने पर है। वहीं, न्यूजीलैंड की नजर मैच बचाने पर है। मैच…

    तीसरे दिन का खेल खत्म: भारत पहली पारी में 486/4, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त, शुभमन गिल दो रन से शतक से चूके

    न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। फिर राहुल ने पडिक्कल के साथ…