ब्रिटेन- कैंब्रिजशायर के पास चलती ट्रेन में कई यात्रियों पर हुई चाकूबाजी, 10 लोग घायल, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

 

 

ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जबां कैम्ब्रिजशायर में शनिवार शाम एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। इस हमले में 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमें नौ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन को हंटिंगडन स्टेशन पर रोककर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैम्ब्रिजशायर पुलिस के अनुसार, शाम 7:39 बजे ट्रेन में कई लोगों के चाकू से घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताय कि सशस्त्र अधिकारी मौके पर पहुंचे, ट्रेन को हंटिंगडन में रोका गया और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद कई लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद भयावह बताया। उन्होंने कहा कि मेरे विचार सभी पीड़ितों के साथ हैं। मैं आपात सेवाओं के त्वरित प्रयासों के लिए आभारी हूं। क्षेत्र में मौजूद लोग पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

गृह सचिव ने भी जताया दुख
वहीं इस घटना को लेकर गृह सचिव शबाना महमूद ने कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे शुरुआती चरण में किसी तरह की अटकलें न लगाएं। उन्होंने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें जांच की नियमित जानकारी दी जा रही है।

घटना के बाद सड़के प्रभावित
बता दें कि इस घटना के बाद हंटिंगडन शहर की सड़कें और रेल सेवा बुरी तरह प्रभावित हुईं। इतना ही नहीं एक प्रत्यक्षदर्शी ने एक स्थानीय न्यूज को बताया कि मैंने किसी को चिल्लाते सुना‘उनके पास चाकू है, मुझे मार दिया गया है।’ लोग खून से लथपथ हालत में डिब्बे से निकलने की कोशिश कर रहे थे।


ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस ने बताया कि बड़ी संख्या में एम्बुलेंस, विशेष बचाव दल और एयर एम्बुलेंस मौके पर भेजे गए। कई घायलों को हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही विपक्ष के शैडो गृह सचिव क्रिस फिल्प ने इस घटना को निर्दयी सामूहिक हमला बताया और कहा कि पुलिस व सरकार को जल्द स्थिति पर अपडेट देना चाहिए।

और पढ़े  लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा: करंट लगने से 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत, कई लोग घायल
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…