Delhi:- जहरीली हुई राजधानी की हवा, सांसों पर संकट बरकरार, गंभीर कैटेगरी में पहुंच गया एक्यूआई

Spread the love

 

 

राजधानी दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है। प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। आज यानी रविवार को एक बार फिर क्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली में एम्स और आस-पास के इलाकों में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है। 421 एक्यूआई गंभीर कैटेगरी है। बढ़ते प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है और आंखों में जलन की समस्या भी हो सकती है।

 

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने हवा की क्वालिटी ‘खराब’ रेंज में रिकॉर्ड की, जबकि कुछ इलाकों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी दर्ज की गई। सुबह आठ बजे आनंद विहार (298), अलीपुर (258), अशोक विहार (404), चांदनी चौक (414), द्वारका सेक्टर-8 (407), आईटीओ (312), मंदिर मार्ग (367), ओखला फेज़-2 (382), पटपड़गंज (378), पंजाबी बाग (403), आरके पुरम (421), लोधी रोड (364), रोहिणी (415), और सिरीफोर्ट (403)  एक्यूआई दर्ज किया गया। इनमें से ज़्यादातर रीडिंग ने शहर को ‘गंभीर’ या ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में रखा।

 

फिर गहरा हुआ वायू प्रदूषण का खतरा

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण का साया फिर गहरा गया है। ऐसे में रविवार को हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। ऐसे में दिनभर आसमान में हल्की स्मॉग की चादर देखने को मिलेगी। इस दौरान वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) 421 दर्ज की गई।

सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान मंगलवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी। इसके चलते सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े  PM मोदी पार्टी की नई टीम संग करेंगे आज शाम मंथन,पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित

सीपीसीबी के अनुसार, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 2500 मीटर रही। इसके अलावा वेंटिलेशन इंडेक्स 15000 मीटर प्रति वर्ग सेकेंड रहा। दूसरी ओर, दोपहर तीन बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 257.6 और पीएम2.5 144.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। ऐसे में आनंद विहार, अशोक विहार, पटपड़गंज, रोहिणी, पंजाबी बाग, शादीपुर समेत अन्य इलाकों में 300 से अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है।


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में आईएसआई जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: दोनों रेकी करते, सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे, जासूस पति-पत्नी पकड़े

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मो. साहिल और समीरा नामक…


    Spread the love

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love