मोबाइल के इस्तेमाल से रोका तो बेटी घर छोड़कर चली गई, पंजाब के नवांशहर में मिली

 

मां ने बेटी को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से रोका तो वह बिना किसी को बताए घर से चल गई। बेटी काफी समय तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी यहां-वहां तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन सदर में दर्ज करवाई। पुलिस ने आनन फानन में तलाश शुरू कर नाबालिग को पंजाब के नवांशहर से तलाश करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस के मुताबिक मामला 27 अक्तूबर का है, जब 15 साल की नाबालिग को उसकी मां ने मोबाइल का इस्तेमाल करने से रोका और डांटा। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग माता-पिता को बिना बताए घर से चली गई। पहले परिजनों को लगा की बेटी थोड़ी देर में लौट आएगी लेकिन जब वह नहीं आई।

उन्होंने 28 अक्तूबर को पहले अपने स्तर पर तलाश की जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो उन्होंने थाना सदर में जाकर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीक और अन्य तथ्यों के आधार जांच शुरू की।

इसमें नाबालिग की लोकेशन पंजाब में पाई गई। इसके बाद पुलिस की एक टीम पंजाब के नवांशहर के लिए रवाना की। यहां पर पुलिस ने नाबालिग को ढूंढ लिया है। 29 अक्तूबर की शाम को पुलिस की टीम नाबालिग को लेकर शिमला पहुंच गई है। यहां औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चों को मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने जरूरत है।

और पढ़े  गुरुग्राम हिट एंड रन केस: लेडी बाइक राइडर को टक्कर मारने और पीछा करने के मामले में नया खुलासा
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…