छोटे से झगड़े में जोड़े ने कार से 2 KM तक किया फूड डिलीवरी एजेंट का पीछा, टक्कर मार ली जान, गिरफ्तार

Spread the love

 

बंगलूरू के एक कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट प्रशिक्षक और उसकी पत्नी को फूड डिलीवरी एजेंट की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसे सड़क पर जानबूझकर की गई गुस्से की घटना (रोड रेज) बताया है।

मामूली टक्कर के बाद कार से किया पीछा
यह घटना 25 अक्तूबर की रात नटराज लेआउट में हुई, जिससे पूरा शहर आश्चर्यचकित था। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दंपति ने मामूली टक्कर के बाद जानबूझकर अपनी कार से पीड़ित की स्कूटी में टक्कर मारी। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों की पहचान मनोज कुमार (32 वर्षीय) और उसकी पत्नी आरती शर्मा (30 वर्षीय) के रूप में की है। मनोज केरल का रहने वाला है, जबकि उसकी पत्नी जम्मू-कश्मीर की रहने वाली है। दोनों की शादी को पांच साल हुए हैं। आरोपियों को तब गिरफ्तार किया गया, जब जांचकर्ताओं ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि उनकी कार ने दो किलोमीटर तक पीड़ित की स्कूटी का पीछा किया और उस पर टक्कर मारी।

पीड़ित दर्शन (24 वर्षीय) केम्बट्टल्ली का रहने वाला था और फूड डिलीवरी एजेंट था। कार के पीछे से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ स्कूटी पर बैठा उसका दोस्त वरुण घायल हो गया। दर्शन अविवाहित था और उसके घर में अब माता-पिता और बहन हैं।

दर्शन ने रियर-व्यू-मिरर से टक्कर के बाद मांगी थी माफी
पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात करीब नौ बजे शुरू हुई, जब दर्शन की स्कूटी गलती से मनोज कुमार की कार के दाहिने तरफ रियर-व्यू मिरर से टकरा गई। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि दर्शन ने माफी मांगी और अपना ऑर्डर डिलीवर करने के लिए आगे बढ़ गया, लेकिन गुस्से में भरे कुमार ने यू-टर्न लिया, स्कूटी का पीछा किया और कुछ ही मिनटों में पीछे से टक्कर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया।

टक्कर मारने के बाद कार के टूटे शीशे उठाने आए आरोपी
स्थानीय निवासियों ने दोनों घायलों की मदद कर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दर्शन को मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में उसकी बहन ने यह जानकर जेपी नगर यातायात पुलिस में हिट-एंड-रन की शिकायत दर्ज कराई कि यह घटना जानबूझकर की गई थी। हालांकि, क्षेत्र से एकत्रित सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दिया। मामला बाद में पुत्तेनहल्ली पुलिस को सौंपा गया, जिन्होंने हत्या का मामला दर्ज किया। जांचकर्ताओं को बाद में एक और तथ्य पता चला कि दंपति लगभग 9.40 बजे मास्क पहनकर घटनास्थल पर लौटे थे, ताकि टक्कर में टूटे कार के हिस्से इकट्ठा कर सकें। उसी सीसीटीवी कैमरे ने उनके चेहरे इस दौरान कैद किए, जिससे पुलिस उन्हें पहचान कर गिरफ्तार कर सकी।

और पढ़े  CJP प्रवक्ता आशुतोष से मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR

पुलिस उप आयुक्त लोकेश जगलासर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि मनोज और आरती दोनों ने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।


Spread the love
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love