Indore: महिला ने तोड़ा ट्रेन के AC कोच का कांच, रेलवे ने बताई हकीकत तो चौंक गए लोग

Spread the love

 

 

 

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक महिला पर्स चोरी होने से नाराज होकर ट्रेन के एसी कोच की खिड़की का कांच तोड़ती दिख रही है। इस वीडियो को इंदौर का बताकर प्रचारित किया जा रहा था। हालांकि, रेलवे ने अब इस दावे का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। अधिकारियों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

क्या था वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में, एक महिला यह आरोप लगाती दिख रही है कि उसका पर्स चोरी हो गया है और RPF (रेलवे सुरक्षा बल) उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रही है। इसी बात से भड़ककर महिला ने गुस्से में एक प्लास्टिक बोर्ड की मदद से ट्रेन के एसी कोच की खिड़की का शीशा तोड़ना शुरू कर दिया। वीडियो में रेलवे कर्मचारी और अन्य यात्री उसे रोकने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन वह “मेरा पर्स लाकर दो, नहीं तो मैं नहीं रुकूंगी” कहकर लगातार शीशे पर वार करती रही। महिला के पास उसकी एक छोटी बच्ची भी बैठी दिखाई दे रही है।

 

रेल मंत्रालय का बयान: महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं
इस मामले पर उत्तर दिल्ली रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं, रेल मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा है कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।

और पढ़े  आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज, दर्शनों के लिए उमड़े लोग

Spread the love
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love