राष्ट्रपति मुर्मू की ऐतिहासिक राफेल उड़ान- अंबाला से फ्लाइट सूट पहनकर जेट में हुईं सवार..

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह अंबाला वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। फ्लाइट सूट में सजीं राष्ट्रपति ने कॉकपिट में बैठकर टेकऑफ से पहले हाथ हिलाकर जवानों का अभिवादन किया।

राष्ट्रपति सुबह 9:15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। स्टेशन पर भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों से मुलाकात की। उन्होंने वायुसेना स्टेशन की विभिन्न यूनिट्स का भी दौरा किया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरबेस के आसपास ड्रोन उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति थी। मोबाइल फोन अंदर ले जाना वर्जित रहा।

President Draupadi Murmu historic Rafale flight Boards fighter plane wearing suit waves before take-off

राफेल में 30 मिनट की उड़ान
वायुसेना प्रमुख के साथ 30 मिनट की यह उड़ान राष्ट्रपति को राफेल की उन्नत क्षमताओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के उद्देश्य से आयोजित की गई। टेकऑफ और लैंडिंग दोनों क्षणों में जवानों ने उत्साह से तालियां बजाईं।

President Draupadi Murmu historic Rafale flight Boards fighter plane wearing suit waves before take-off

जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के आयोजन और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय की गई थी। सुरक्षा के लिहाज से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास के इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। एयरफोर्स स्टेशन के अंदर किसी को भी मोबाइल ले जाने की परमिशन नहीं है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश दिया गया है।

भारत ने राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से खरीदे हैं। पहली खेप 27 जुलाई 2020 को मिली थी, जिसमें 5 राफेल विमान शामिल थे। ये विमान सबसे पहले अंबाला एयरबेस पहुंचे थे। उन्होंने फ्रांस के मेरिग्नैक एयरबेस से उड़ान भरी, संयुक्त अरब अमीरात के अल दफरा एयरबेस पर रुके और फिर भारत पहुंचे।

Spread the love
और पढ़े  जांच के बाद जेल भेजे गए इमरान खान: 6 डॉक्टरों की टीम ने किया चेकअप, नौ महीने बाद पत्नी और बहन से हुई मुलाकात
  • Related Posts

    अमेरिका में गुजराती स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या, बेटी बाल-बाल बची, हमलावर फरार

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब जैक्सन शहर की एक शराब की दुकान…


    Spread the love

    चाकू से फाड़ा पति का पेट, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी, पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

    Spread the love

    Spread the loveजैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे…


    Spread the love