पूर्व छात्र ने महिला टीचर को दुष्कर्म कर मार डालने की दी धमकी, दोस्त से धमकवाया

Spread the love

 

रीदाबाद के सेक्टर-88 इलाके की सोसाइटी में फ्लोर पर अतिक्रमण को लेकर चल रहे विवाद में 12वीं के छात्र ने अपनी अध्यापिका को दुष्कर्म व मारने की धमकी दिलाई। ये धमकी उसने फिनलैंड में रहने वाले अपने दोस्त और पूर्व सहपाठी के जरिये दिलाई। बीपीटीपी थाना पुलिस ने फिनलैंड से धमकी देने वाले युवक से ऑनलाइन पूछताछ की तो उसने व मां ने माफीनामा दिया है।

बीपीटीपी थाना एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की धमकी देने की बात सही नहीं है। दोनों छात्र नाबालिग हैं। दोनों परिवार में फ्लोर पर अतिक्रमण को लेकर विवाद है। उसमें कोर्ट केस भी चल रहा है। यहां रहने वाले किशोर की बुधवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष ले जाकर काउंसलिंग कराई जाएगी।

पुलिस को मामले में शिकायत इटली की कंपनी में बतौर एमडी कार्यरत व्यक्ति ने दी है। इनकी पत्नी व बेटा फरीदाबाद के सेक्टर-88 की एक सोसाइटी में 3 फ्लोर वाली बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहते हैं। इनकी पत्नी सेक्टर-89 के स्कूल में अध्यापिका है। इनकी सोसाइटी में तीन फ्लोर वाली बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर वाले अपने कोर्टयार्ड के हिस्से को कुछ लोग कवर कर लेते हैं।

इसके बाद पहली और दूसरी मंजिल वाले भी कवर कर लेते हैं। इनकी पत्नी के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला किशोर भी इनकी बगल वाली बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर रहता है। आरोप है कि छात्र के परिवार ने ग्राउंड फ्लोर पर कोर्टयार्ड को कवर किया हुआ है। उनकी ऊपरी मंजिल वाले ने भी कवर किया तो सुरक्षा के लिहाज से अध्यापिका के पति ने भी दीवार ऊंची करा दी। इसी को लेकर 12वीं के छात्र के परिवार ने अपने ऊपरी मंजिल वाले व बगल की बिल्डिंग में पहली मंजिल पर रहने वाली अध्यापिका पक्ष पर कोर्ट में केस दायर कर अतिक्रमण का आरोप लगाया।

और पढ़े  Coal Mine Blast: पाकिस्तान की कोयला खदान में बड़ा हादसा, 32 मजदूरों की मौत, 10 अब भी फंसे

दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लो…
आरोप है कि रविवार 26 अक्तूबर को सुबह लगभग साढ़े 11 बजे महिला अध्यापिका को एक नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। कॉल करने वाला फिनलैंड में रहने वाला किशोर था जो पहले महिला अध्यापिका के स्कूल में ही छात्र रहा है। उसने महिला को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि 2 दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लो। बाद में पता चला कि पड़ोसी किशोर ने ही फिनलैंड में रहने वाले अपने दोस्त को कहकर महिला अध्यापिका को धमकी दिलवाई।


Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love