Gold Price: सोना 4100 रुपये गिरकर 121800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी की कीमतों में 6250 रुपये

Spread the love

मेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश की मांग कम होने से मंगलवार को दिल्ली में सोने का भाव 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में भी सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सोमवार को यह कीमती धातु 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 4,100 रुपए की गिरावट के साथ 1,21,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले सत्र में में यह 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। जानकारों ने कहा, “मंगलवार को सोने में और गिरावट आई और सुरक्षित निवेश की घटती माँग के कारण गिरावट और बढ़ गई। बिकवाली तेज़ हो गई और पीली धातु की कीमतें तीन हफ़्ते के निचले स्तर पर आ गईं।”

 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, “यह गिरावट तकनीकी बिकवाली के कारण हुई है, जो 4,000 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर के स्तर को बनाए रखने में इंट्रा-डे की विफलता के बाद हुई।” मंगलवार को चांदी की कीमत भी 6,250 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमत 1,51,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना दबाव में रहा और 94.36 डॉलर यानी 2.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,887.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में यह 132.02 डॉलर यानी 3.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,000 डॉलर के स्तर से नीचे बंद हुआ था।

और पढ़े  इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज एवं करेंसी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, “अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के कारण सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के कारण हाजिर सोना दबाव में बना हुआ है।” इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग व्यापार समझौते की रूपरेखा को अंतिम रूप देने वाले हैं। ट्रंप की ओर से जापान के साथ व्यापार समझौते पर विश्वास जताए जाने से भी सर्राफा कीमतों पर असर पड़ा है। प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से निकासी 24 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन कम हुई, जिससे कीमतों पर और दबाव पड़ा।

उन्होंने कहा, “निवेशक बुधवार को अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की नीति के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है।” हाजिर चांदी में भी भारी गिरावट देखी गई और यह 2.85 प्रतिशत गिरकर 45.56 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सौमिल गांधी ने कहा, “हमारा मानना है कि सोने में सुधार जारी रहेगा, जिसमें 5-10 प्रतिशत की गिरावट की संभावना है, क्योंकि इस वर्ष कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के बाद बड़े कारोबारी लाभ कमाएंगे।”


Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love