परमार्थ निकेतन पहुंचे दिवंगत अभिनेता पंकज धीर के बेटे निकितन, आत्मशांति के लिए कराई शांति पूजा

Spread the love

 

 

बॉलीवुड अभिनेता पंकज धीर के निधन के बाद उनके पुत्र निकितन धीर अपने परिवार के सदस्यों के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वामी के साथ अपने पिता की स्मृतियां साझा की और उनकी आत्मा की शांति के लिए आश्रम में विशेष शांति पूजा का आयोजन किया।

 

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि पंकज धीर ने अपने समर्पित प्रयास और उत्कृष्ट कौशल से भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों के माध्यम से संस्कृति, निष्ठा और सम्मान का संदेश प्रस्तुत किया। निकितन धीर ने अपने पिता की यादों को साझा करते हुए बताया कि पंकज धीर का जीवन केवल अभिनय तक सीमित नहीं था। वे एक आदर्श परिवार पुरुष, एक समर्पित पिता और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक भी थे।

उनके जीवन में विनम्रता, सहजता और कर्मठता हमेशा स्पष्ट झलकती थी। धीर परिवार ने अपने पिता की स्मृतियों और उनके जीवन के अद्वितीय योगदान को साझा करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। परमार्थ निकेतन की ओर से पंकज धीर के व्यक्तित्व, आदर्श और योगदान को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पत्नी अनीता धीर, पुत्र निकितन धीर, पुत्री नितिका शाह, जमाता रुशांग शाह विपिन खन्ना, पिंकी खन्ना आदि शामिल रहे।

अभिनय ने दर्शकों के दिलों में छोड़ी है अमिट छाप
अभिनेता पंकज धीर का नाम भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों में एक अद्वितीय पहचान के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। बीआर चोपड़ा के कालजयी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। इसके अलावा पंकज धीर ने सड़क, सोल्जर, बादशाह, टार्जन : द वंडर कार और चंद्रकांता जैसे कई धारावाहिकों में भी अपनी छाप छोड़ी।

और पढ़े  हल्द्वानी के बैंक खाते से देशभर में साइबर ठगी: पंजाब से केरल तक फैला नेटवर्क, पुलिस ने उजागर किया म्यूल अकाउंट

Spread the love
  • Related Posts

    कार में बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले बलवन्त सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू व उसके 3 साथी गिरफ्तार।

    Spread the love

    Spread the love Spread the loveऔर पढ़े  देहरादून- आईजी भरणे समेत 14 पुलिस अफसर व कर्मियों को मुख्यमंत्री मेडल, आज दिए जाएंगे पदक


    Spread the love

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love