प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटें नियुक्ति पत्र, कहा-युवा वर्ग का सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता

Spread the love

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 17वें रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटें। प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के युवा वर्ग का सशक्तिकरण उनकी सरकार की प्राथमिकता है।

रोजगार मेले में क्या बोले पीएम मोदी
17वें रोजगार मेले में एक रिकॉर्डेड संदेश में उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यहां के युवाओं की ताकत हमारी सबसे बड़ी पूंजी में से एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की सरकार की प्राथमिकता युवा वर्ग है। जीएसटी सुधार से अवसर बढ़ रहे हैं और इससे रोजगार के नए मौके पैदा हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, ‘विश्वास और भरोसे के साथ हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। हमारी विदेश नीति भी भारत के युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। हमारे कूटनीतिक और वैश्विक समझौते युवाओं की ट्रेनिंग और रोजगार पैदा करने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।’

 

 

रोजगार मेलों के जरिए 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे गए
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कई यूरोपीय देशों के साथ निवेश साझेदारी की है, जिससे हजारों नए रोजगार के मौके पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने निवेश को बढ़ावा देने और स्टार्ट-अप्स और MSME को सपोर्ट करने के लिए ब्राजील, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और कनाडा जैसे देशों के साथ कई समझौते भी किए हैं। ये सहयोग निर्यात को मजबूत करेंगे और भारत के युवाओं के लिए विकास और अवसरों के नए रास्ते खोलेंगे।’ रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियों के लिए 51,000 से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटे गए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में रोजगार मेलों के जरिए अब तक 11 लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

और पढ़े  आज एक्शन में नीरज चोपड़ा, कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    इथियोपिया में भूस्खलन से 14 लोगों की मौत,कई लापता, इथियोपिया में धार्मिक आयोजन के समय तबाही

    Spread the love

    Spread the loveइथियोपिया के अमहारा क्षेत्र में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। कई लोगों…


    Spread the love

    विधानसभा उपचुनाव नतीजे- बांकीपुर में दूसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे,दतिया में कांग्रेस आगे, मांजलपुर में कौन पीछे?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज…


    Spread the love