पेट्रोल पंप पर कूटे गए SDM साहब छोटू लाल शर्मा, बहाना बनाते हुए बोले- मेरी पत्नी को मारी आंख

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और सोचने पर भी मजबूर कर दिया है। यह मामला राजस्थान के भीलवाड़ा का है, जहां के एसडीएम छोटू लाल शर्मा एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद चर्चा में आ गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया पर लोगों की बहस का विषय बन गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह पूरा विवाद एक पेट्रोल पंप पर किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि एसडीएम की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी ने उन्हें देखकर गंदी हरकत की, उसने आंख मारी और गलत कमेंट करते हुए कहा, “क्या माल लग रही है।” इस शिकायत के बाद मामला और गरमा गया।

 

पेट्रोल पंप के कर्मचारी से हुई बहस
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एसडीएम छोटू लाल शर्मा और पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी के बीच तीखी बहस हो रही है। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। तभी पेट्रोल पंप का एक और कर्मचारी बीच-बचाव करने आता है, लेकिन झगड़ा शांत होने के बजाय और बढ़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एसडीएम साहब गुस्से में आकर एक कर्मचारी को थप्पड़ मार देते हैं। इसके बाद कर्मचारियों की तरफ से भी प्रतिक्रिया होती है और दोनों ओर से धक्का-मुक्की शुरू हो जाती है।

पत्नी भी बहस में हो जाती है शामिल
कुछ ही देर में एसडीएम की पत्नी भी वहां पहुंच जाती हैं। वह भी इस विवाद में शामिल हो जाती हैं और चिल्लाते हुए कर्मचारियों से बहस करने लगती हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और कुछ देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया। अब यह वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़े  कनाडा के सैन्य अड्डे पर लगी आग, कई लोगों की मौत, पीएम कार्नी ने बताया गंभीर हादसा, तेज हवाओं से फैली लपटें

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि एक सरकारी अधिकारी को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए थी। वहीं कुछ लोग पूरे मामले को सिस्टम की नाकामी से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि जब अधिकारी ही खुद नियमों को ताक पर रख दें तो आम जनता से क्या उम्मीद की जा सकती है।

  • Related Posts

    कोलकाता भगदड़: चोरबागान हादसे के बाद कार्रवाई, हटाए गए गिरीश पार्क थाने के प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

    कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गोत्सव पंडाल में भगदड़ की घटना के बाद गिरीश पार्क थाने के प्रभारी अधिकारी सुमित कुमार घोष को पद से हटा दिया गया है। इस हादसे…

    2026 महानवमी- 19 और 20 अक्तूबर दोनों दिन रहेगी नवमी, जानें क्या रहेगा कन्या पूजन का शुभ समय

    शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं।…