BSP: बसपा नेता शमशुद्दीन राईन पार्टी से बर्खास्त, लखनऊ व कानपुर मंडल के थे प्रभारी

 

सपा ने गुटबाजी व अनुशासनहीनता के आरोप में शमशुद्दीन राईन को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। वह लखनऊ व कानपुर मंडल के प्रभारी थे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर दिया गया है।

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राईन पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्हें इस संबंध में चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। ऐसे में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में नौ अक्तूबर को हुई रैली के बाद काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वह यूपी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक कर चुकी हैं और अब बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगी।

लखनऊ में हुई रैली में उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से यूपी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि वह बिहार में कई रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।

BSP: बसपा नेता शमशुद्दीन राईन पार्टी से बर्खास्त, लखनऊ व कानपुर मंडल के थे प्रभारी

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…