इस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के व्हाट्स एप ग्रुप में चली गंदी वीडियो… नोटिस जारी,  हाईकमान को कराया अवगत

 

माजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा बनाए गए व्हाट्स एप ग्रुप पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया गया। इससे पार्टी के आला पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिदा हुसैन नामक व्यक्ति के नंबर से यह वीडियो वायरल की गई है।

वर्तमान जिलाध्यक्ष ने इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। साथ ही हाईकमान को अवगत करा दिया है। दरअसल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने पूर्व में समाजवादी परिवार के नाम से एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया था।

इसमें सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी जुड़े हैं, महिलाएं भी ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। बृहस्पतिवार को इस ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी गईं। काफी समय तक वीडियो ग्रुप पर तैरती रहीं, इससे पार्टी की छवि खूब धुमिल हुई।

जानकारी होने पर पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख जोकि ग्रुप के एडमिन भी हैं, उन्होंने वीडियो डिलीट की। लेकिन मामला जिले से बाहर निकलकर, हाईकमान तक पहुंच गया। उच्च पदाधिकारियों के फोन घनघनाने से हापुड़ के पदाधिकारियों में भूचाल आ गया।

अन्य ग्रुपों में इस तरह के कृत्यों की खूब निंदा की गई। बताया गया है कि ग्रुप से फिदा हुसैन नाम से एक नंबर जुड़ा है, उसके द्वारा ही वीडियो वायरल की गई है। बता दें कि पूर्व में तेजपाल प्रमुख को पार्टी से निष्कासित भी किया जा चुका है।
साइबर थाने को किया सूचित
मेरे द्वारा ग्रुप बनाया गया था, इसमें किसी फिदा हुसैन नाम के व्यक्ति ने आपत्तिजनक वीडियो डाली है। इस संबंध में साइबर थाने को अवगत करा दिया है। साथ ही ग्रुप में केवल एडमिशन पोस्ट कर सकें, इस तरह की सेटिंग लगा दी गई है।-तेजपाल प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा।
और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

पार्टी की छवि हुई है धुमिल, पूर्व जिलाध्यक्ष को दिया है नोटिस
व्हाट्स एप ग्रुप पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को नोटिस दिया है। साथ ही हाईकमान को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। पार्टी की छवि धुमिल करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-आनंद गुर्जर, जिलाध्यक्ष सपा।
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…