Bihar Election: CM नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को ही पहना दी माला, मचा बवाल, राजद ने संजय झा को भी घेरा

Spread the love

बिहार विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के समर्थन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले तो विवादों में घिर गए। मुजफ्फरपुर में उन्हें महिला प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद देना था। पुरुष प्रत्याशियों को माला पहचाने और महिला प्रत्याशियों को हाथ में सौंपने की परंपरा रही है। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा खड़े थे और इशारा कर रहे थे कि हाथ में माला दें। लेकिन, सीएम नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी के गले में माला डाल दिया। यह कार्यक्रम जदयू के सोशल मीडिया हैंडल पर ऑनलाइन था। वीडियो झटके से वायरल हो गया। राजद ने इस वीडियो की चर्चा करते हुए सीएम नीतीश को लाचार बताते हुए लिखा कि अब तो कोई भी सीएम को झिड़क दे रहा है।

 

राजद ने कहा- मुख्यमंत्री पद की गरिमा तार तार हो गई
राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि लगातार मुख्यमंत्री पद की गरिमा तार तार हो गई। अब नीतीश कुमार को कोई भी कहीं भी डांटने लग रहा है। राजद ने आगे कहा कि नीतीश कुमार से सबसे ज्यादा उनकी पार्टी के लोग घबराए हुए हैं। जदयू के लोग क्या सोचते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ना जाने कब क्या कर दें? इसीलिए अब चुनावी सभा के दौरान उनका हाथ पकड़ कर रोका जा रहा है। राजद का इशारा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के तरफ था। इस वीडियो में जब सीएम नीतीश कुमार को महिला प्रत्याशी को माला पहनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं तो संजय झा उन्हें हाथ पकड़ कर रोकते दिख रहे हैं। राजद ने यह भी पूछा कि क्या ऐसे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बनने योग्य रह गए हैं?

और पढ़े  Bihar- देवेश कुमार के इस्तीफे पर छिड़ा घमासान, दीपक प्रकाश ने क्यों कहा- अलग-अलग मुद्दों को आपस में न जोड़ें?

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    उपचुनाव Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत, 19 हजार से अधिक वोटों से भाजपा को दी मात

    Spread the love

    Spread the loveजन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर…


    Spread the love

    बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने पांचवें राउंड में बनाई बड़ी बढ़त, BJP का हाल खराब

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी छोड़ी हुई विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी को दे पाते हैं या बिहार में प्रशांत किशोर नाम के नए विधायक बनने…


    Spread the love