Today Horoscope 20 October 2025 आज इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान और होगी धन वर्षा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आपको अपने कामों से एक अच्छी सफलता हासिल होगी और आप किसी प्रॉपर्टी या गोल्ड आदि की खरीदारी कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ डिसीजन परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से पूछकर लेना बेहतर रहेगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर परिवार में वरिष्ठ सदस्य से कहासुनी होगी। किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं, इससे आपके आपसी रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है। आप किसी नए घर मकान आदि बनवाने का काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों में जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। परिवार का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक कामों को आप समय से ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। कानूनी मामलों में आपको किसी अच्छे वकील को हायर करना पड़ सकता है, तभी वह निपटेगा।

 

कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

और पढ़े  Today Horoscope 28 September 2026 आज मिल सकते है इन राशि वालों को सफलता के नए मौके, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर कंफ्यूजन है, तो आप उसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़े। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 25 September 2026 आज इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मिल सकता है प्रमोशन का संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

और पढ़े  Today Horoscope 26 September 2026 आज इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, नई उम्मीदों और उत्साह से भरा रहेगा दिन, जानें आज का दैनिक राशिफल।

 

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी नए घर मकान, दुकान की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर कोई सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आपके लिए आने वाले समय में अच्छी रहेगी।  आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप किसी की कहीं सुनी  बातों पर भरोसा ना करे और अपने बच्चों को कंट्रोल करके चले, क्योंकि आप किसी के बहकावे में आकर किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगा सकते हैं। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। माताजी से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकती है।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 30 September 2026 आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी दिन का हाल!, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज आर्थिक मामलों में आपके लिए उम्मीद की नई किरण नजर आ सकती है। निवेश या पैसों से जुड़े किसी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य से…

    Today Horoscope 29 September 2026 आज इन राशियों के जीवन में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आएंगे महत्वपूर्ण बदलाव, जानें अपना आज का दैनिक राशिफल।

    मेष- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन आपकी सकारात्मक सोच हर परिस्थिति को संभालने में मदद करेगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या या नकारात्मकता रखने…